लखनऊ, मई 8 -- दूर-दराज ग्रामीण इलाकों में रह रहे पूर्व सैनिकों व वीर नारियों को डाक से दवा उपलब्ध हो सकेगी। ईसीएचएस (भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना) पॉलीक्लीनिक ने डाक इंडिया पोस्ट की मदद से नई सुविधा शुरू हुई है। इसकी शुरूआत शुक्रवार को लखनऊ व रायबरेली के लिए हुई है। इस कार्य में कॉमन सर्विस सेंटर ग्राम स्तरीय उद्यमी (सीएससी वीएलई) भी सहयोग करेगा। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों को उनके घर पर ही नियमित दवाएं पहुंचाना है। इससे मासिक दवाएं लेने के लिए बार-बार ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक जाने की आवश्यकता कम हो जाएगी। यह भी पढ़ें- सीएचसी रायपुर व प्रेमनगर में शुरू हुई कार्डियक ओपीडी, ग्रामीण मरीजों को राहत इस पहल से बड़ी संख्या में लाभार्थियों, विशेष रूप से बुजुर्ग ...