प्रयागराज, जुलाई 19 -- प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के जेके इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड फिजिक्स एंड टेक्नोलॉजी के इलेक्ट्रॉनिक्स व कम्युनिकेशन विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमटेक (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग) और एमटेक (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन पत्र 31 जुलाई तक विभागीय कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से भी आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। भरे हुए आवेदन पत्र आवश्यक अभिलेखों के साथ जमा करने होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...