मथुरा, जुलाई 6 -- बीएसए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नौलॉजी मथुरा के वर्ष 2025-26 में बीटेक के इलेक्ट्रोनिक्स एण्ड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग (ईसीई) ब्रांच के 97 प्रतिशत छात्रों ने राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कम्पनियों में रोजगार प्राप्त किया। इलैक्ट्रोनिक्स एण्ड कम्यूनिकेशन के विभागाध्यक्ष रंजीत सिंह ने बताया कि रोजगार देने के कारण ईसीई लगातार छात्रों की पसंद बनी हुई है। छात्रों को हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर के साथ-साथ सरकारी नौकरी की कमी महसूस नहीं हुई है। ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट विभागाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि छात्र-छात्राओं ने कोर एवं आईटी क्षेत्र कम्पनीयों जैसे ओपो मोबाइल, वीवीडीएन टैक्नोलॉजी, हाईटैक ऑडियो, केलकोम, पीआईसीएल, एक्जीकॉम, जेएनएस इंस्ट्रूमेंट्स लिमिटेड, इंडस टावर्स, एलकॉम्पोनिक्स, ई2ई रिसर्च, सत्यम सॉफ्टवेयर आदि में उच्च पैके...