धनबाद, सितम्बर 28 -- भारतीय रेलवे में यात्री सुविधाओं और ट्रेनों के समय पालन को लेकर पूर्व मध्य रेलवे के लगातार प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। रेलवे बोर्ड की ओर से सूचना के अधिकार के तहत जारी ताजा आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक पूर्व मध्य रेलवे ने ट्रेनों के समय पर संचालन में एक बार फिर मजबूत वापसी की है। बता दें कि देश का सर्वाधिक कमाई वाला रेल मंडल धनबाद भी पूर्व मध्य रेलवे जोन का ही अंग है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में जहां समयपालन का ग्राफ 75.26 प्रतिशत पर आ गया था, वहीं मौजूदा वित्तीय वर्ष 2026-27 (अगस्त 2026 तक) के शुरुआती महीनों में यह तेजी से सुधरकर 78.66 प्रतिशित पर पहुंच गया है। ईसीआर ने बीते एक दशक में अपने परिचालन में सुधार किया है। वर्ष 2017-18 में इस जोन का समय पालन महज 58.69 प्रतिशित था, जो अब बढ़कर करीब 79 प्रतिश...