धनबाद, जनवरी 31 -- धनबाद, वरीय संवाददाता ईस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन की ओर से शुक्रवार को कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी गई। पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शहीदों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इसके बाद ऑल इंडिया एससी एसटी रेलवे इम्प्लॉइज यूनियन धनबाद मंडल के मंडल सचिव गिरीश कुमार पासवान के रेलवे सेवा के अंतिम कार्य दिवस पर विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया। यह समारोह यूनियन के अध्यक्ष सुनील कुमार शाह की अध्यक्षता तथा मंडल सचिव सुनील कुमार सिंह के संचालन में हुआ। समारोह में यूनियन के विभिन्न पदाधिकारी, शाखा प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने गिरीश कुमार पासवान के दीर्घ, निष्ठावान एवं संघर्षशील सेवाकाल की सराहना की। कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल म...