धनबाद, अप्रैल 22 -- धनबाद। ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेंस कांग्रेस के जाने-माने नेता व केंद्रीय संगठन सचिव नेता एनके सिन्हा अब इस दुनिया में नहीं रहे। सोमवार की देर रात दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई। एनके सिन्हा वर्ष 2013 में रेलवे से रिटायर हुए थे। मंगलवार को हीरापुर तेलीपाड़ा स्थित श्मशान घाट पर उनके पुत्र सूर्यदीप सिन्हा (अमृत) ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनकी मृत्यु पर ईसीआरएमसी के महासचिव व एनएफआईआर के जोनल सहायक महासचिव पीएस चतुर्वेदी, बीके सिंह, वीरेंद्र शुक्ला, मुनेश्वर सिंह उर्फ मुन्ना, रेलकर्मी राजीव कुमार, रूपक कुमार, आलोक सिंह, विकास कुमार और संतोष कुमार आदि ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.