नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। इसमें भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) के कामकाज में कथित संस्थागत कमियों की जांच के लिए एक स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति बनाने की मांग की गई है। इस समिति की अध्यक्षता भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश या सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज द्वारा किए जाने का सुझाव दिया गया है। अधिवक्ता विशाल तिवारी द्वारा दायर इस याचिका में चुनाव आयोग को निर्देश देने की भी मांग की गई है कि वह उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों को चुनाव प्रचार के दौरान धार्मिक पहचान का इस्तेमाल करने, धार्मिक प्रतीकों को प्रदर्शित करने, या नफरत भरे भाषणों के जरिए सांप्रदायिक और धार्मिक अपील करने से रोके। इसके अलावा याचिका में मांग की गई है कि प्रस्तावित समिति ईसीआई के कामकाज में मौजूद प्रणालीगत कमियों की जांच करेगी। याचिका में संस्...