रांची, मार्च 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में आयोजित दो दिवसीय झारखंड रिवाइवल फेस्टिवल सह शांति महोत्सव का समापन गुरुवार को हुआ। बिशप्स काउंसिल और ऑल इंडिया क्रिश्चियन माइनॉरिटी फ्रंट (झारखंड प्रदेश) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित महोत्सव में बड़ी संख्या में मसीही विश्वासी शामिल हुए। मुख्य वक्ता पंजाब की अंकुर नरुला मिनिस्ट्री से आए प्रेरित डॉ. युसूफ अंकुर नरुला ने झारखंड की खुशहाली और विकास के लिए विशेष प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि ईश्वर के आशीष से झारखंड की अर्थव्यवस्था और आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। भविष्य में राज्य में खनिज संपदा और नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। डॉ. नरुला ने सेवा कार्यों पर जोर देते हुए कहा कि मसीही समाज आने वाले दिनों में चर्च और पास्टर्स के माध्यम से अस्पताल और स्कूलों के जरिए मानवता...