लखीमपुरखीरी, जून 19 -- ईसानगर थाना क्षेत्र के 3 अलग अलग गांवों में अराजकता फैलाने वाले 7 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़े गए लोगों को पुलिस ने एसडीएम धौरहरा की कोर्ट में पेश किया। ईसानगर थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार व योगेश कुमार ने कांस्टेबल पिंटू वर्मा,रिक्रूट आरक्षी सत्यम पांडेय,अभिषेक कुमार,धर्मेंद्र कुमार और परीक्षित कुमार के साथ मिलकर शिकायतों के आधार पर गिरफ्तारियां की। थानाध्यक्ष ने बताया कि सधुआपुर गांव के उमेश कुमार,अयोध्या प्रसाद और गंगा प्रताप,गड़रियन पुरवा मजरा चंद्रासा कलां के नसीम व इस्लाम समेत चकलाखीपुर के झब्बूलाल और कुलदीप को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए लोगों को शांतिभंग की धाराओं में निरुद्ध करते हुए एसडीएम धौरहरा की कोर्ट में पेश किया गया। यह भी पढ़ें- एस...