लखीमपुरखीरी, अप्रैल 18 -- ईसानगर,संवाददाता। धौरहरा तहसील क्षेत्र के खजुहा गांव में एक घर से लगी आग में जलकर चार घर राख हो गए। अचानक लगी आग से पीड़ित परिवार गृहस्थी का सामान भी नहीं निकाल सके। आग पर काबू पाने तक पीड़ित परिवारों के घर,गृहस्थी का सामान और नगदी जलकर नष्ट हो गई। घटना की सूचना पाकर एसओ निर्मल तिवारी मौके पर पहुंच गए। दमकल के पहुंचने तक लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे। शनिवार दोपहर खजुहा गांव में अचानक आग लग गई। अचानक लगी इस आग में गांव की रहने वाली पूनम देवी,रामप्यारी,कौशिल्या और कैलाश के घर जलकर राख हो गए। पूनम के घर में रखा मसूर,सरसों,धान और गेहूं सहित भैंस बेचकर रखे 80 हजार रुपये नगद भी जलकर राख हो गए। रामप्यारी के घर में रखा अनाज,गृहस्थी का सामान और छह हजार नगद,कौशिल्या के तीन हजार नगद सहित गृहस्थी का सामान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.