चाईबासा, अप्रैल 6 -- चाईबासा। चाईबासा और आसपास क्षेत्रों में ईसाई समुदाय के लोगों ने पूरे श्रद्धा के साथ ईस्टर संडे मनाया। फादर अगस्तीन कुल्लू ने बताया कि गुड फ्राइडे के बाद आने वाले प्रथम संडे को मनाया जाता है। जिसे ईसाई धर्म में विशेष महत्व प्राप्त है। उन्होंने बताया कि गुड फ्राइडे के दिन प्रभु यीशु के बलिदान को याद कर लोग शोक व्यक्त करते हैं। वहीं. ईस्टर संडे पर माहौल पूरी तरह बदल जाता है और खुशी का महौल बन जाती है। इस अवसर पर चाईबासा और आसपास क्षेत्रों में ईसाई समुदाय के लोग रविवार को मॉर्निंग में कब्रिस्तान पहुंचे और अपने पूर्वजों की कब्रों पर मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा प्रभु यीशु को याद किया। उन्होंने कहा कि गुड फ्राइडे के तीसरे दिन यानी रविवार को प्रभु यीशु पुनः जीवित हो उठे थे। इसी कारण यह दिन खुशी और उत्सव का प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.