ईसाई समुदाय के लोगों ने चर्च में मनाया खजूर रविवार
आरा, मार्च 29 -- आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के रमना मोड़ स्थित द होली सेवियर चर्च में खजूर रविवार का पर्व मनाया गया। ईसाइयों का पर्व पाम संडे 40 दिनों का उपवास प्रार्थना के बाद पाम संडे मनाया जाता है। यह पर्व प्रभु यीशु मसीह के विजय प्रवेश यरुशलम में होने की याद में मनाया जाता है। चर्च में सामूहिक भजन देखो देखो कोई आ रहा है... कैसा जलवा मसीह आ रहा है, आंखें अपनी उठा कर तो देखो कैसे शान से मसीह आ रहा है...की प्रस्तुति की गई। गीतों को गाकर हाथों में खजूर की डालिया लेकर चर्च में आराधना किया गया। मौके पर बाइबल का पाठ सुषमा, बिनती, किरण, सुमन, मंजू, अनीता, चंचल, आरती, निर्मला और जोशना ने किया। प्रवचन में पादरी अनिल जीउत ने बताया कि पाम संडे खजूर रविवार का पर्व है। प्रभु यीशु मसीह खजूर की तरह हमें आनंद और शांति देना चाहते हैं। आगामी शुक्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.