किशनगंज, दिसम्बर 25 -- किशनगंज। संवाददाता ईसाई धर्मावलंबियों का पर्व क्रिसमस गुरुवार को जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा। क्रिसमस पर्व को लेकर ईसाई धर्मावलंबियों में उत्साह का माहौल है। पर्व को लेकर जिले के गिरजाघर सज धज कर तैयार है। बुधवार को अत्यधिक ठंड होने पर भी पर्व के एक दिन पूर्व खरीददारी के लिए घर बाहर निकले थे। किशनगंज शहर में रुईधासा स्थित रोमन कैथोलिक चर्च, बैथल मिशन स्कूल, इमानवेल मिशन , फ्रिविल बेपिस्ट चर्च, लाइन-मिलन पल्ली रोड स्थित चर्च सहित शहर के सभी गिरजाघरों में गुरुवार को प्रार्थना की जाएगी। क्रिसमस पर्व को लेकर चर्च में प्रार्थना के लिए लोगों की भीड़ जुटती है। सबसे ज्यादा भीड़ रुईधासा में जुटती है। यहां ईसाई धर्मावलंबियों के अलावे दूसरे समुदाय के लोग भी आते है और मोमबत्तियां जलाते हैं। रूईधासा स्थित चर्च के फादर स्टीफन मु...