साहिबगंज, मार्च 29 -- बोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड में ईसाई समुदाय का पर्व पाम संडे यानी खजूर रविवार उत्साह के साथ रविवार को मनाया। इस अवसर पर पथरा मिशन में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन फादर फिलीप टुडू के अध्यक्षता में हुआ। ईसाई समुदाय के एग्नेशियस मुर्मू ने बताया कि प्रभु यीशु सूली पर चढ़ने से पहले येरूसलेम में अंतिम धर्म यात्रा की थी। इसे विजय यात्रा भी कहा जाता है। खजूर रविवार में मिस्सा पूजा का आयोजन हुआ। पथरा स्कूल से पथरा मिशन तक ईसाई समुदाय के स्त्री-पुरुष एवं बच्चे हाथ में खजूर की डाली एवं पत्ते लेकर जुलूस निकाला। मौके पर एग्नेशियस मुर्मू, पोलूस टुडू, मेनोती सोरेन, दोरोती टुडू, सामू बास्की, लूकस हांसदा, जेम्स मुर्मू सोनी मुर्मू, बाबूजी टुडू सहित बालीडीह, पथरा, बथानी आदि के ईसाई समुदाय के लोग शामिल हुए। वहीं बीरबल कांदर मिशन में भी फाद...