बागपत, जनवरी 11 -- नगर के आर्य समाज व आर्य समाज पट्टी चौधरान में साप्ताहिक यज्ञों का आयोजन किया गया। आर्य समाज बड़ौत के यज्ञ में ब्रह्मा समरभानु आचार्य और यजमान जसवीर मलिक रहे। वहीं आर्य समाज पट्टी चौधरान के यज्ञ में जसवीर मलिक ब्रह्मा और ओमप्रकाश आर्य यजमान रहे। प्रीतम सिंह आर्य ने कहा कि हमें संसार में अपने बंधु -बांधव प्रिय लगते हैं, लेकिन ये संबंध सीमित हैं। प्रतिदिन हमारी आंखों के सामने से हजारों लोग गुजरते हैं, लेकिन हम केवल उन्हीं को पुकारते हैं, जिनसे हमारी विशेष आत्मीयता होती है। माता-पिता, भाई, मित्र हमारे सबसे निकट होते हैं। ईश्वर ही सच्चा बंधु और सखा है। दोनों यज्ञों में डा.ओमवीर आर्य, वेदपाल आर्य, राजेंद्र आर्य, पंकज आर्य, तेजेंद्र चौहान, श्यौराज मलिक, सत्यपाल पथौलिया, हरवीर सिंह, राजकुमार आर्य आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.