मुरादाबाद, अगस्त 7 -- आर्य समाज रेलवे हरथला कालोनी में नगर वेद प्रचार कार्यक्रम आरंभ हुआ। इसका शुभारंभ वैदिक यज्ञ से किया गया। ब्रह्म आर्य समाज के राष्ट्रीय प्रचारक स्वामी मोक्षानंद सरस्वती रहे। विभूति सिंह एवं आदित्य सिंह मुख्य यजमान रहे। खुटार शाहजहांपुर से आए संत कुमार आर्य ने भजन प्रस्तुत किये। उन्होंने मनुष्य के जीवन और उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा यह जीवन सभी जीवों में श्रेष्ठ है। उन्होंने आर्य समाज के दूसरे नियमों को बताते हुए कहा ईश्वर हर स्थान पर विद्यमान है। मनुष्य को अपने कर्मों के अनुसार फल मिलता है। अध्यक्षता प्रधान लच्छी यादव ने व संचालन मंत्री संजय कुमार आर्य ने किया। जय सिंह आर्य, आशीष कुमार सिंह, दीपक कुमार, जितेंद्र सिंह आर्य, अनिल कुमार गुप्ता, आर्यन प्रताप सिंह, प्रेमवती यादव, मुन्नी देवी, साधना सिंह,प्रर्मिला देवी...