मथुरा, दिसम्बर 22 -- पंच यज्ञ प्रचारिणी सभा के तत्वावधान में आयोजित ग्यारह दिवसीय वैदिक ऋग्वेद पारायण महायज्ञ के चतुर्थ दिवस याज्ञिकों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत आहुतियां प्रदान कीं। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा-भाव से यज्ञ में सहभागिता की। यज्ञोपरांत मुख्य अतिथि ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष जगदीश सुपानिया ने कहा कि ईश्वर से साक्षात्कार का प्रमुख माध्यम यज्ञ है। नियमित यज्ञ से जीवन में सुख-समृद्धि और प्रसन्नता बनी रहती है। आध्यात्मिक प्रवक्ता प्रो. एलपी शर्मा ने गीता प्रसंगों के माध्यम से वेदों के नियमित स्वाध्याय को आवश्यक बताते हुए कहा कि इससे भ्रांतियों का समाधान और विश्व-कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। कार्यक्रम में संरक्षक कन्हैयालाल गोयल, ब्राह्मण सभा कोसीकलां के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, नवीन जैन, विश्व हिंदू परिषद प्रखंड अध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.