रांची, मई 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। कार्मेल मिशनरीज संत फ्रांसिस सेवियर प्रोविंस की तीन धर्मबहनों ने शनिवार को अपने समर्पित जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर सिल्वर जुबिली समारोह मनाया। इस अवसर पर रांची काथलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने धन्यवादी मिस्सा बलिदान अर्पित किया। इसके साथ ही उन्होंने कार्मेल विद्यालय के नवनिर्मित प्लस-टू भवन ब्लॉक का उद्घाटन भी किया। धर्मबहन- सिस्टर सरिता बेक, सिस्टर रोमा मिंज एवं सिस्टर मनीषा बागीला ने अपनी सिल्वर जुबिली मनाई। इससे पहले, महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद के आगमन पर पारंपरिक रूप से उनके हाथ धुलवाकर स्वागत किया गया और विद्यालय के बैंड ने उन्हें एस्कॉर्ट करते हुए उनकी अगवानी की।

समारोह का आयोजन प्रवेश गीत और नृत्य के साथ जुबिली मना रहीं धर्मबहनें और पुरोहितगण पवित्र वेदी तक पहुंचे। मि...