बगहा, जून 13 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय बेतिया से सटे नौतन प्रखंड के झखरा में स्थित ईश्वर शांति महाविद्यालय में इस बार स्नातकोत्तर की परीक्षा छात्र-छात्राएं देंगे। पहली बार ऐसा होने जा रहा है जब बेतिया से सटे किसी महाविद्यालय में पीजी की परीक्षा का केंद्र विश्वविद्यालय द्वारा बनाया गया है। इसे लेकर छात्र-छात्राओं में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। सोमवार से जिले के एक परीक्षा केंद्र पर छात्र-छात्राओं की परीक्षा ली जाएगी। जिसमें एमजेके कॉलेज के साथ-साथ राम लखन सिंह यादव कॉलेज के पीजी के छात्र छात्राएं पहली सेमेस्टर की परीक्षा देंगे। छात्रों की बहु प्रतिक्षित मांग इस बार विश्वविद्यालय ने पूरी कर दी है। पिछली बार बेतिया परीक्षा केंद्र करने के लिए विद्यार्थी परिषद के साथ-साथ विभिन्न छात्र संगठनों ने मांग उठाई थी। विद्यार्थी परिषद के छात्रों न...