ईश्वर शरण में 17 राज्यों के विद्यार्थियों ने लिया दाखिला
प्रयागराज, सितम्बर 9 -- ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में 17 राज्यों के छात्र-छात्राएं पढ़ाई करेंगे। इस सत्र में स्नातक पाठ्यक्रमों में 17 राज्यों से 235 जबकि परास्नातक में 10 राज्यों के 43 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। स्नातक में मध्य प्रदेश के सर्वाधिक 36 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। झारखंड से 32 और बिहार से 25, पश्चिम बंगाल से आठ, महाराष्ट्र से पांच, छत्तीसगढ़ से चार, राजस्थान और ओडिशा से तीन-तीन तथा गुजरात, हरियाणा और त्रिपुरा से दो-दो विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। असम, दिल्ली, केरल, पंजाब, उत्तराखंड और केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप से भी एक-एक विद्यार्थी ईश्वर शरण से स्नातक की पढ़ाई करेंगे। परास्नातक कक्षाओं में भी मध्य प्रदेश से छह, झारखंड से चार, बिहार से तीन और महाराष्ट्र, राजस्थान व पश्चिम बंगाल से दो-दो विद्यार्थी आए हैं। असम,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.