बोकारो, सितम्बर 22 -- बोकारो, प्रतिनिधि। चिन्मय विद्यालय में आयोजित पांच दिवसीय हरि सेवा कैंप के दूसरे दिन भी विद्यार्थियों की अलग-अलग गतिविधियों को सीखने की उत्सुकता देखने को मिली। चिन्मय मिशन बोकारो की आवासीय आचार्या स्वामिनी संयुक्तनंदा ने सभी विद्यार्थियों से मानव जीवन क्यों खास है विषय पर चर्चा की। उन्होंने बताया कैसे भगवान ने हम सभी को जितनी ज्यादा आजादी और शक्तियां दी है, उतनी ही ज्यादा उनके प्रति जवाबदेही भी होती है। इसके बाद ग्रुप 1 के विद्यार्थियों को सदगुरु सदाफलदेव जी महाराज गौशाला ले जाया गया। इस ग्रुप के साथ चिन्मय बोकारो के प्राचार्य सूरज शर्मा, मीना श्रीराम, चिन्मय विद्यालय से पुनीत दोषी,आरबी ओझा, संजीव कुमार,शुभम कुमार और प्रिया राजीव भी उपस्थित रहे। जिन्होंने विद्यार्थियों को गाइड किया। इसमें चिन्मय गुवाहाटी , ऊंचाहार, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.