रांची, मार्च 1 -- मुरहू, प्रतिनिधि। प्रखंड के समाजसेवी स्वर्गीय मदन भगत की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को मुरहू स्थित महर्षि मेंही आश्रम शान्तिपुरी शबरी कुटिया में विशेष सत्संग एवं विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उनके पुत्र संतोष भगत, सुधीर भगत, सकलदीप भगत और सुपुत्री सुजाता जायसवाल के द्वारा श्रद्धा और भक्ति भाव से किया गया। सत्संग के दौरान स्वामी लक्ष्मण जी महाराज ने अपने प्रेरक प्रवचन में कहा कि वर्तमान समय में मनुष्य को सच्ची शांति तभी मिल सकती है, जब वह सत्य के मार्ग पर चलते हुए ईश्वर का स्मरण करे। उन्होंने कहा कि सत्कर्म, परोपकार और दान ही मनुष्य को उच्च जीवन मूल्यों की ओर अग्रसर करते हैं। ईश्वर भक्ति और परमार्थ ही जीवन का वास्तविक उद्देश्य होना चाहिए। कार्यक्रम में दिवंगत मदन भगत की आत्मा की शांति एवं परि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.