रांची, अप्रैल 14 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। टाटीसिलवे के महिलौंग आरागेट के पास संत फ्रांसिस कैथोलिक गिरजाघर में मंगलवार को कार्यक्रम हुआ। इसमें सिस्टर्स ऑफ पुअर हैंडमेड ऑफ जीसस क्राइस्ट की तीन धर्मबहनों सिस्टर अलीश कुल्लू, संध्या केरकेट्टा और अनामिका तीडू ने आजीवन व्रत धारण किया। रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद की मौजूदगी में मिस्सा बलिदान एवं समारोही जुलूस का आयोजन हुआ। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज का व्रत अंतिम नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक दिन व्रत के अनुसार जीने की प्रतिज्ञा है। उन्होंने मसीही विश्वासियों को निर्धनता एवं नम्रता के भाव के साथ जीवन जीने का संदेश दिया। कहा कि ईश्वर के बिना व्रत धारण जीवन की गारंटी नहीं, क्योंकि ईश्वर ही शक्ति के स्रोत हैं। प्रभु में समर्पित रहने और समुदाय के साथ लोगों की भलाई के...