काशीपुर, अप्रैल 14 -- शहजाद सिद्दीकी, जसपुर। सात दिवसीय भागवत कथा के चौथे दिनश्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कथावाचक ने ईश्वर के बताये मार्ग पर चलने का आह्वान किया। मंगलवार को कोतवाली के सामने धर्मशाला मंदिर में हो रही भागवत कथा में कथा वाचक स्वामी जयकृष्ण महाराज ने श्रद्धालुओं से सतकर्म करने, सत्य के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। आयोजक प्रदीप गोयल एंव हरीश ग्रोवर ने बताया कि वृंदावन के कथा वाचक स्वामी जयकृष्ण महाराज 17 अप्रैल तक भागवत कथा करेंगे। 17 अप्रैल शाम को फूलों की होली खेली जाएगी। यहां आयोजक हरीश ग्रोवर, प्रदीप गोयल, शोभा सिंघल, सतेंद्र कुमार, ब्रहमअवतार गुडडू, रेनू गोयल, चंचल ग्रोवर, राजाराम राजपूत, अवलोक गोयल, केपी मित्तल, अंकुर, चन्द्र प्रकाश, नवनीत गोयल, राजीव, सुदेश रानी, पारूल, रूपल, रचना, गरिमा, गीता, रूपाली, उमा, पंकज, मोन...