आजमगढ़, फरवरी 25 -- रानी की सराय, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बा के रानी पोखरा स्थित गुरुधाम पर चल रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में सोमवार की देर शाम कथा वाचक पं. श्रवण कुमार महाराज ने राजा परीक्षित श्राप और सुकदेव आगमन के वर्णन में कहा कि ईश्वर के प्रति विनम्रता और श्रद्वा से मोक्ष सभंव है। कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा वाचक ने कहा कि भागवत पुराण में वर्णित कथा में राजा परीक्षित को श्रृंगी ऋषि द्वारा तक्षक नाग के काटने का 7 दिवसीय श्राप मिला। जिसके बाद उन्होंने भोग-विलास छोड़कर गंगा किनारे प्राण त्यागने का निश्चय किया। इस दौरान ऋषि शुकदेव का आगमन हुआ। जिन्होंने परीक्षित को ज्ञान प्रदान किया और श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा सुनाई, जिससे राजा को मोक्ष प्राप्त हुआ। अर्जुन के पौत्र और अभिमन्यु-उत्तरा के पुत्र परीक्षित एक बार जं...