मुंगेर, मई 26 -- असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज नगर पंचायत स्थित सुरजू राम ठाकुरबाड़ी परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन मंगलवार को कथावाचक डॉ. मंगलनाथ पाठक ने श्रद्धालुओं को भगवान कपिल के अवतार और कर्दम ऋषि की तपस्या का प्रसंग सुनाया। यह भी पढ़ें- ईश्वर में विश्वास से असंभव भी संभव हो जाता : कृष्ण भारद्वाजकर्दम ऋषि की तपस्या उन्होंने कहा कि, कर्दम ऋषि ने भगवान की प्रसन्नता और दर्शन के लिए कठोर तपस्या की थी। उनकी कठिन साधना से प्रसन्न होकर भगवान ने उन्हें दर्शन दिए और पुत्र रूप में अवतार लेने का वरदान प्रदान किया। कथावाचक ने बताया कि, महाराज मनु ने अपनी पुत्री देवहूति का विवाह कर्दम ऋषि के साथ किया था। एक समय कर्दम ऋषि ने अपनी पत्नी देवहूति के साथ स्नान किया। तपस्या के प्रभाव से ऋषि युवा स्वरुप में 18 वर्ष के तथा उनक...