बक्सर, फरवरी 19 -- बोले आचार्य कथा वाचक ने कहा-सत्संग से निर्मल हो जाते हैं कलुषित विचार भागवत महापुराण का मूल उद्देश्य जीव को ईश्वर से जोड़ना होता है फोटो संख्या- 28, कैप्सन- गुरुवार को रामरेखा घाट से जल लेकर जाते श्रद्धालु। बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर प्रखंड के गोसाईंपुर गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन गुरुवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए। बैंड-बाजे के साथ निकली शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं में महिलाओं की तादाद ज्यादा रही। भजन-कीर्तन करते सभी लोग शहर के रामरेखाघाट पहुंचे और कलशों में गंगाजल भरा। फिर वाहनों पर सवार हो कथा स्थल पहुंचे। श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन कथा वाचक आचार्य रणधीर ओझा ने कहा भागवत महापुराण का मूल उद्देश्य जीव को ईश्वर से जोड़ना और उसके जीवन में दिव्यता का ...