अमरोहा, सितम्बर 25 -- अमरोहा। नगर के प्राचीन रियासत मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के तीसरे दिन गुरुवार को कथा व्यास नवीन प्रसाद नौटियाल शास्त्री ने सभी से ईश्वर आराधना के साथ ही अच्छे कर्म करने का आह्वान किया। जीवन में सत्संग व शास्त्रों में बताए आदर्शों का श्रवण करने पर जोर दिया। कहा कि सत्संग में वह शक्ति है, जो व्यक्ति के जीवन को बदल देती है। जीवन में क्रोध, लोभ, मोह, हिंसा, संग्रह आदि का त्याग कर विवेक के साथ श्रेष्ठ कर्म करने की अपील सभी से की। भागवत कथा के दौरान कपिल चरित्र, सती चरित्र, ध्रुव चरित्र, जड़ भरत चरित्र, नृसिंह अवतार, रावण की तपस्या, आदि प्रसंगों का वर्णन भी सुनाया। इस दौरान डॉ.रमेश चंद्र गुप्ता एडवोकेट, अनिता बंसल, दीपक बंसल, सौरभ अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, ममता, रितु, बबीता, सुनीता...