सासाराम, मई 13 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सीबीएसई द्वारा घोषित 12वीं परिणाम में ईश्वरचंद्र विद्यासागर अकादमी मोरसराय के बच्चों का अच्छा प्रदर्शन रहा। कला, वाणिज्य व विज्ञान तीनों संकायों के छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। विद्यालय के 52 विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त किया। जिसमें 34 विद्यार्थियों का प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा। विज्ञान (गणित) में रौनक कुमार (को 90 प्रतिश, जीव विज्ञान में ईशान कुमार, वाणिज्य में निष्ठा गोयल व कला में श्रेया कुमारी ने 90 प्रतिशत अंक लाकर संस्था को गौरवान्वित किया है। अकादमी के चेयरमैन जगदीश नारायण सिंह, निदेशक डॉ. राजेश नारायण सिंह, प्रधानाचार्य राजीव रंजन, उप प्रचार्या अंकिता सिंह, प्रशासक प्रदीप कुमार, संयोजक रामलाल सिंह व विकास तिवारी ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी है। यह...