गाज़ियाबाद, जनवरी 27 -- - महामाया स्टेडियम में जिला स्तरीय वॉलीबॉल ट्रायल का आयोजन हुआ गाजियाबाद, संवाददाता। महामाया स्टेडियम में मंगलवार को जिला स्तरीय सब जूनियर वॉलीबॉल ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल में ईशू चौधरी का चयन मंडलीय ट्रायल के लिए किया गया है। जिला क्रीडा अधिकारी अभिषेक धनुक ने बताया कि प्रदर्शन के आधार पर ईशू का चयन हुआ है। मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में होने वाले मंडल स्तरीय ट्रायल में ईशू प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने ईशू को चयन के लिए शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...