बागेश्वर, अप्रैल 9 -- बागेश्वर। ग्राम सभा खोलियागांव की होनहार छात्रा ईशिका उप्रेती ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय खोलियागांव की छात्रा ईशिका का चयन प्रतिष्ठित विद्या ज्ञान भारती विद्यालय सीतापुर में कक्षा छह के लिए हुआ है। वह पूरे उत्तराखंड से चयनित होने वाली एकमात्र छात्रा हैं, जिससे न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है। शिक्षिका कमला वर्मा और शिक्षक करण सिंह राठौर के प्रयासों की अभिभावकों ने सराहना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...