नागोया, सितम्बर 28 -- भारतीय निशानेबाज ईशा सिंह ने सोमवार को जापान के आइची-नागोया में जारी एशियाई खेलों की महिला 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में एक गलत निशाने से स्वर्ण पदक गंवाया। हालांकि, उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया। लगातार पांच शूट-ऑफ के रोमांचक दौर के बाद ईशा सिंह रजत पदक पक्का करने में सफल रहीं। वहीं, भारत के लिए ओलंपिक मेडल जीतने वाली शूटर मनु भाकर के साथ इन खेलों में सिर्फ निराशा लगी। मनु भाकर ने एशियाई खेलों में एक भी मेडल नहीं जीता है और वह खाली हाथ इस प्रतिस्पर्धा से लौटेंगी। हैदराबाद की 21 वर्षीय ईशा इस वर्ग की मौजूदा विश्व नंबर एक हैं। उन्होंने रजत की दौड़ में बने रहने के लिए तीन शूट-ऑफ जीते। इसके बाद स्वर्ण पदक के मुकाबले में उन्हें चीन की शियाओ जियारुईशुआन के साथ दो और शूट-ऑफ से गुजरना पड़ा। निर्धारित सीरीज के...