बिजनौर, फरवरी 11 -- राधा इंटर कॉलेज में फेयरवैल पार्टी आयोजित की गई। छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से समा बांध दिया। कार्यक्रम में मिस फेयरवैल ईशा रानी चुनी गईं। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं वरिष्ठ अध्यापकों ने ताज पहनाया। प्रधानाचार्य सुरेश कुमार ने 18 फरवरी से होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में बच्चों को विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में अंशिका, चारूपाल, लक्षिता, सुहानी, छवि, वर्तिका, मोनिका, पलक आदि रहे। प्रबंधक रवि कुमार व अनु राजपूत ने मां सरस्वती के चित्र का अनावरण कर दीप प्रज्ज्वलित किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...