कानपुर, जून 3 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता प्रथम अंडर-15 इंटर एकेडमी क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गए मैच में आरजे क्रिकेट एकेडमी ने भारत क्रिकेट एकेडमी को 130 रन से पराजित किया। मैच में घातक गेंदबाजी करने वाले ईशांत रंजीत सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।नवाबगंज स्थित वीएसएसडी कॉलेज स्पोर्ट्स मैदान पर हुए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरजे क्रिकेट एकेडमी ने 24.3 ओवर में 158 रन बनाए। टीम की ओर से निगम ने 56 रन और यश गुप्ता ने 41 रन बनाए। गेंदबाजी में अक्षत और यशराज ने तीन-तीन, दिव्यांश, अर्श गुप्ता और ऋषभ ने एक-एक विकेट लिया। यह भी पढ़ें- विजय की पारी से गुरु गोविंद एकेडमी ने 118 रन से जीता जवाब में खेलने उतरी भारत क्रिकेट एकेडमी की टीम आरजे के गेंदबाजों के सामने बेबस नजर आई और महज 28 रन पर सिमट गई। टीम का कोई भी बल्लेबा...