नई दिल्ली, मार्च 9 -- साल 2026 के ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप की जीत के साथ क्रिकेटर ईशान किशन और उनकी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया का नाम भी सुर्खियों में बना हुआ है। ईशान की जीत का जश्न साथ में मनाने के लिए उनकी गर्लफ्रेंड भी पहुंची थीं। मैच खत्म होने के बाद दोनों की लवी-डवी फोटोज वायरल हुईं, जिस पर लोगों की नजरें टिक गईं। इन तस्वीरों के साथ ही ईशान और अदिति ट्रेंड में छाए हुए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं दोनों की लव स्टोरी आज की नहीं है बल्कि करीब 6 साल पुरानी है। चलिए आज आपको ईशान किशन और अदिति हुंडिया की अनोखी और रोमांटिक लव स्टोरी के बारे में बताते हैं और बताएंगे कि दोनों की उम्र में कितना फासला है। कपल कब करेगा शादी और क्या है उनके घरवालों की राय?कौन हैं अदिति हुंडिया? सबसे पहले जानते हैं आखिर हैं कौन अदिति हुंडिया? जयपुर की रहने वालीं अदि...