नई दिल्ली, नवम्बर 1 -- विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने रविवार को भारत बनाम न्यूजीलैंड पांचवें टी20 में तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने हैमिल्टन के मैदान पर 32 गेंदों में 61 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और पांच छक्के शामिल हैं। यह उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का 14वां अर्धशतक है। 28 वर्षीय ईशान ने अपनी पारी के दौरान सूर्यकुमार यादव का एक जबर्दस्त रिकॉर्ड ध्वस्त किया और इतिहास रच डाला। वह भारत के लिए T20I में एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। ईशान 2026 में भारत के लिए 37 टी20 मैचों में 1220 रन जोड़ चुके हैं। उनका औसत 36.96 का और स्ट्राइक रेट का 171.83 का रहा। ईशान ने इस दौरान एक शतक और आठ अर्धशतक जमाए।सूर्यकुमार ने 2022 में इतने रन बनाए थे पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार ने साल 2022 में 31 टी20 मैचों में 1164 रन जुटाए थे...