नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन का बल्ला दलीप ट्रॉफी 2026 फाइनल में जमकर चला। उन्होंने साउथ जोन के खिलाफ पहली पारी में डबल सेंचुरी ठोकी। उन्होंने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में मैच के दूसरे दिन यह कमाल किया। ईशान सोमवार को 301 गेंदों में 250 रन बनाकर रिटायर्ट हर्ट हुए। उन्होंने 27 चौके और सात छक्के लगाए। उन्होंने नया इतिहास रच डाला है। वह दलीप ट्रॉफी फाइनल में बतौर कप्तान 250 रन कंप्लीट करने वाले पहले प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने अंशुमान गायकवाड़ का 39 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। ईशान से पहले अंशुमान के नाम कप्तान के रूप में दलीप ट्रॉफी फाइनल में सबसे बड़ी खेलने का रिकॉर्ड दर्ज था। अंशुमान ने 1987 में वेस्ट जोन की ओर से नॉर्थ जोन के खिलाफ 344 गेंदों में 31 चौकों की मदद से 216 रन बनाए थे। दलीप ट्रॉफी फाइनल में केवल ...