नई दिल्ली, नवम्बर 30 -- भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन की 50 गेंद में नाबाद 113 रन की पारी से झारखंड ने रविवार को अहमदाबाद में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट के ग्रुप डी मैच में त्रिपुरा को आठ विकेट से हरा दिया। किशन ने अपनी नाबाद पारी के दौरान 10 चौके और आठ छक्के मारे जिससे झारखंड ने त्रिपुरा के सात विकेट पर 182 रन के जवाब में 15 गेंद शेष रहते दो विकेट पर 185 रन बनाकर जीत दर्ज की। किशन ने अपनी इस पारी से राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान खींचने का प्रयास किया है जो जल्द ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन करेंगे। किशन को विराट सिंह के रूप में उम्दा जोड़ीदार मिला जिन्होंने 40 गेंद में नाबाद 53 रन की पारी खेली। दोनों ने 153 रनों की अटूट साझेदारी की। एक अन्य मैच में राजस्थान ने अंतिम लम्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.