नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- सनराइजर्स हैदराबाद ने अब लय पकड़ ली है। आईपीएल 2026 में पहले चार मैचों में से 3 मैचों में हार झेलने वाली एसआरएच टीम अब लगातार तीन मैच जीत चुकी है। कप्तान ईशान किशन इस बात से खुश हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने मंगलवार 21 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 242 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसमें अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक शामिल था। यही कारण है कि कप्तान ईशान किशन ने कहा है का सारा क्रेडिट अभिषेक शर्मा को जाता है। उन्होंने हेनरिक क्लासेन की भी तारीफ की, जिन्होंने 13 गेंदों में ताबड़तोड़ 37 रन बनाए। 135 रनों की पारी अभिषेक शर्मा ने खेली, जो आईपीएल के इतिहास की टॉप 5 पारियों में शामिल हो गई है। ईशान किशन ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, "अभी मैं क्या कहूं, अभिषेक ने पूरी इनिंग्स में जिस तरह बैटिंग की और क्लासेन ने...