ईशान किशन दलीप ट्रॉफी फाइनल में तिहरे शतक से चूके, पुजारा और यशस्वी को पछाड़ा; पटौदी के खास क्लब में एंट्री
नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ऐतिहासिक पारी खेली। वह रविवार को मैच के दूसरे दिन तिहरे शतक से चूक गए। उन्होंने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में साउथ जोन के खिलाफ 334 गेंदों में 270 रन बनाए। उन्होंने 30 चौके और सात छक्के उड़ाए। ईशान 250 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे लेकिन दोबारा बल्लेबाजी करने उतरे। उन्हें 163वें ओवर में त्रिपुराना विजय ने पवेलियन भेजा। त्रिपुराना ने इसी ओवर की आखिरी गेंद पर मुकेश कुमार (0) को आउट कर ईस्ट जोन को समेटा। ईस्ट जोन ने पहली पारी 708 का विशाल स्कोर खड़ा किया। ईशान दलीप ट्रॉफी फाइनल में 250 रनों का आंकड़ा छूने वाले पहले कप्तान हैं। सिर्फ दो ही कप्तान इस टूर्नामेंट के फाइनल में दोहरा शतक लगा पाए हैं। उनसे पहले अंशुमान गायकवाड़ ने 1987 में वेस्ट जोन की कप्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.