हैदराबाद, अप्रैल 19 -- सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने आईपीएल 2026 के 27वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) पर जीत दर्ज करने के बाद कहा कि बल्लेबाजी के लिए अच्छी पिच पर टीम को स्कोर में 30-40 रन और जोड़ने चाहिए थे। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (59 रन) की शानदार शुरूआत के बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद तेज गेंदबाज जेमी ओवरटन और अंशुल कंबोज की धारदार गेंदबाजी के सामने नौ विकेट पर 194 रन ही बना सकी। अभिषेक और हेनरिक क्लासेन (59 रन) के अर्धशतकों को छोड़ दें तो सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी इकाई ने सीएसके के गेंदबाजों के सामने घुटने टेक दिए। यह भी पढ़ें- हीरो से विलन बनते-बनते बचा SRH का ये खिलाड़ी, ईशान किशन के भरोसे ने जीता दिल जवाब में सीएसके की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 184 रन ही बना स...