नई दिल्ली, अगस्त 29 -- दलीप ट्रॉफी में जब वैभव सूर्यवंशी बल्ले से फेल हुए तो उनके साथ तमाम क्रिकेट फैंस निराश हुए। भारत का हर एक क्रिकेट प्रेमी चाहता है कि 15 साल का यह खिलाड़ी जब भी मैदान पर उतरे तो बड़ी-बड़ी पारियां खेलकर उनका मनोरंजन करे। वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग को जितना देखो कम लगता है। हालांकि दलीप ट्रॉफी में उन्होंने अपना एक और रूप दिखाया। बैटिंग में फ्लॉप होने के बाद उन्होंने गेंदबाजी में हाथ आजमाए और 2 विकेट भी निकाले। अब उन्होंने अपनी बॉलिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है। यह भी पढ़ें- SKY का खुलासा, टीम से ड्रॉप करने से 2-3 दिन पहले आया था चयनकर्ताओं का कॉल वैभव सूर्यवंशी ने खुद को विकेट टेकर बताते हुए कहा कि जब ईशान किशन उन्हें बॉलिंग दे रहे थे तो उन्हें ऐसा लग रहा था कि वह रिस्क ले रहे हैं। वैभव ने इस दौरान यह भी बताया कि अगर वह...