नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- क्रिकेट के खेल में अक्सर एक चीज की चर्चा होती है और वह है स्पिरिट ऑफ क्रिकेट, जिसे हम खेल भावना के नाम से भी जानते हैं। खेल भावना को नहीं मानने पर वैसे तो कोई सजा या जुर्माना आईसीसी या किसी बोर्ड की ओर से तय नहीं है, लेकिन फिर भी खिलाड़ियों और कप्तानों को इसका ध्यान रखना चाहिए। हालांकि, ईशान किशन की कप्तानी वाली टीम ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में साउथ जोन के खिलाफ खेल भावना का जमकर मजाक उड़ाया। आखिरी मामला क्या है? वह समझ लीजिए। दरअसल, चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में ईस्ट जोन के सामने साउथ जोन टीम है। ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन हैं और साउथ जोन की कप्तानी तिलक वर्मा कर रहे हैं। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करके 708 रन बनाने वाली ईस्ट जोन की ट...