नई दिल्ली, दिसम्बर 24 -- भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन बल्ले से खूब रन बटोर रहे हैं। बुधवार को विजय हजारे ट्रॉफी के पहले मुकाबले में कर्नाटक के खिलाफ मात्र 33 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। ईशान किशन लिस्ट ए में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। झारखंड के कप्तान ईशान किशन विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में नंबर 6 पर बल्लेबाजी करने उतरे और मैदान के चारों ओर छक्कों की बरसात कर दी। हाल ही में ईशान किशन की कप्तानी में झारखंड की टीम ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी अपने नाम की थी। उनके घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार ने न केवल चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है, बल्कि यह भी साबित कर दिया है कि वह इस समय अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं। उन्हें हाल ही में आगामी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.