पटना, मार्च 22 -- बिहार दिवस पर परिवहन विभाग के पवेलियन का मंत्री श्रवण कुमार ने उद्घाटन किया। मौके पर उन्होंने दोपहिया और चारपहिया ईवी वाहनों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मंत्री ने कहा कि ईवी वाहन समय की मांग है। इससे प्रदूषण नियंत्रण में काफी सहायता होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में राज्य में हरित क्षेत्र 9 प्रतिशत से बढ़कर 15 प्रतिशत हो गया है। पवेलियन को सड़क सुरक्षा की थीम पर तैयार किया गया है। यहां आगंतुकों के बीच सड़क पर सावधानी से वाहन चलाने, हेलमेट पहनने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए पम्फ्लेट का वितरण भी किया गया। लोगों का नि:शुल्क नेत्र जांच, सिम्युलेटर से वाहन दक्षता, स्टॉल पर विभागीय योजनाओं की जानकारी इत्यादि भी दी जा रही है। मंत्री ने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी के लिए जरूरी है। विभाग की ओर से एक महीने का सड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.