मुजफ्फरपुर, जून 11 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने और शहर में ग्रीन ट्रांसपोर्ट को मजबूत करने के लिए परिवहन विभाग ने जिले के चार प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों से ईवी चार्जिंग प्वाइंट लगाने के लिए जमीन मांगी है। विभाग ने एसकेएमसीएच, आरडीएस कॉलेज, एलएस और एमआईटी कॉलेज के प्राचार्यों को इस संबंध में प्रस्ताव भेजा है और जमीन उपलब्ध कराने का आग्रह किया है。 यह भी पढ़ें- ईवी चार्जिंग प्वाइंट के लिए शैक्षणिक संस्थानों से मांगी जमीनचार्जिंग स्टेशन का लाभ परिवहन विभाग का मानना है कि कॉलेज और अस्पताल परिसर में चार्जिंग स्टेशन बनने से बड़ी संख्या में छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। शैक्षणिक संस्थानों में चार्जिंग सुविधा उपलब्ध होने से शिक्षक और छात्र अपने वाहनों को पार्किंग के दौरान चार्ज कर सकेंगे। इससे शह...