लखनऊ, सितम्बर 12 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता वृंदावन कॉलोनी स्थित डिफेंस एक्सपो मैदान में चल रहे इलेक्ट्रिक व्हीकल्स एक्सपो में यूपीडा की टीम ने देश की बड़ी ईवी कंपनियों के बीच निवेश की संभावनाएं तलाशी। यहां ईवी कंपनियों के प्रतिनिधियों, निर्माताओं से ग्रीन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की संभावनाओं पर चर्चा की गई। संवाद में यूपीडा की एजीएम मोनिका कुमार ने प्रदेश में उपलब्ध निवेश के अवसरों तथा औद्योगिक इकोसिस्टम की जानकारी दी। निवेशकों को बताया कि यूपीडा पांच एक्सप्रेसवे के किनारे 27 इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग लॉजिस्टिक क्लस्टर विकसित कर रहा है। यहां अगली पीढ़ी के उद्योगों के अनुरूप विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित की जा रही है। बताया कि जीआईएस आधारित भूमि प्रबंधन, निवेश मित्र-3 के तहत सिंगल विंडो क्लीयरेंस तथा वित्तीय प्रोत्साहनों के जरिए उत्...