नोएडा, सितम्बर 1 -- ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। कलेक्ट्रेट परिसर में बने स्ट्रांग रूम में बुधवार से ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) शुरू होगी। इसके साथ ही विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां भी शुरू हो जाएगी। एफएलसी के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे और पूरी प्रक्रिया की वेबकास्टिंग कराई जाएगी। कलेक्ट्रेट परिसर के स्ट्रांग रूम में ईवीएम व वीवीपैट मशीनें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखी हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पिछले माह आयोग की ओर से 21 जिलों के अधिकारियों को प्रशिक्षण भी दिया गया था। इन्हीं जिलों में बुधवार से एफएलसी शुरू होगी। यह भी पढ़ें- एफएलसी की तैयारियां पूरी, हैदराबाद से आएंगे इंजीनियर एडीएम वित्त एवं राजस्व अजीत कुमार ने बताया कि जिले में करीब तीन...