उन्नाव, मार्च 25 -- उन्नाव। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरांग राठी ने कचहरी रोड स्थित निर्वाचन कार्यालय में जाकर गोदाम में रखी ईवीएम व वीवीपैट का निरीक्षण किया। उन्होंने ईवीएम, वीवीपैट के रखरखाव, सुरक्षा व्यवस्था को भी देखा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के आदेश पर त्रिमासिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान सभी व्यवस्थाएं आयोग के मानकों के अनुरूप मिलीं। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार गोंड, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी (प्रभारी अधिकारी) रामदेव निषाद सहित समाजवादी पार्टी से छोटेलाल भारती, अपना दल सोनेलाल के अमरेश वर्मा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से सुरेंद्र कुशवाहा व अजय गौतम, भाजपा से दिनेश गुप्ता, आप से जीत ज्ञानी भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...