अल्मोड़ा, दिसम्बर 3 -- डीएम अंशुल सिंह ने बुधवार को स्यालीधार पहुंचकर ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया और सुरक्षा के इंतजाम जांचे। इस दौरान स्ट्रांग रूम की सुरक्षा प्रणाली, सीसीटीवी कैमरों की कार्यस्थिति, अग्निशमन व्यवस्थाओं, सुरक्षा कर्मियों के साथ ड्यूटी रजिस्टर देखा। अधिकारियों को ईवीएम की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। यहां राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...